संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गस्ती के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने शराब के नशे में धुत हो बाजार पर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। मामला थाना क्षेत्र के सरमी बाजार का है। एसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सरमी बाजार पर नशे में धुत हो एक व्यक्ति शोर- शराबा एवं हंगामा कर रहा था। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जिसके बाद रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। जहाँ शराब पीने की पुष्टि की गई।गिरफ़्तार व्यक्ति सरमी निवासी 41 वर्षीय राजकुमार साह है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग