संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मध्य विद्यालय बनियापुर बालक में शनिवार को बनियापुर- भाग 01एवं भाग 02 के सभी विद्यालयों के एचएच की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कर्पूरी ठाकुर और बीईओ इन्द्रकांत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।बीडीओ श्री ठाकुर ने सभी प्रधानाध्यापक को संबोधित करते हुए कहा कि आसन्न पंचायत चुनाव में प्रायः सभी विद्यालयों पर मतदान केंद्र बनाया गया है।ऐसे में सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं मसलन पेयजल,शौचालय,रैंप,बिजली,टेबल,कुर्सी आदि की मुकम्मल व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिये।ताकि मतदान के दिन मतदान कर्मियों को कोई असुविधा न हो।वही बीइओ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि 01-24 नवम्बर तक विभागीय निर्देशानुसार अपने-अपने पोषक क्षेत्र में सर्वेक्षण कर 06-18 आयुवर्ग के अनामांकित एवं क्षीजित बच्चों को चिन्हित करना है।साथ ही ऐसे सभी बच्चों का नामांकन उनके उम्र के सापेक्ष नजदीकी विद्यालय में सुनिश्चित करनी है।मौके पर डीडीओ जलालुदीन, बीआरपी सतेन्द्र मिश्रा, एचएम सच्चिदानंद शर्मा,प्रदीप कुमार,अनुज कुमार,नाजिर हुसैन सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग