संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों से प्राप्त सभी प्रपत्रों की स्क्रूटनी का कार्य शनिवार को सम्पन्न हो गया। मुखिया, सरपंच तथा बीडीसी का सभी आवेदन वैध पाया गया।जबकि पंच के एक तथा वार्ड पद के एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि सही प्रपत्र संलग्न नहीं किये जाने के कारण पिरौटा खास पंचायत की वार्ड सात की पंच प्रत्याशी अंजली कुमारी तथा हरपुर के वार्ड नम्बर दो के वार्ड सदस्य प्रत्याशी मिनता देवी का आवेदन रद्द कर दिया गया है। स्क्रूटनी के दौरान दोनो का जाति प्रमाण पत्र गलत पाया गया।एक पंच तथा एक वार्ड का आवेदन रद्द होने के बाद अब चुनाव मैदान में अलग-अलग पद के लिये कुल 3214 प्रत्याशी हैं।जबकि विभिन्न पदों पर कुल 3216 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग