राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पोखरैरा, चैनपुर, डुमरी के दर्जनों गांव में धान की तैयार फसल को बचाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्मित पुल के रिंग डायवर्शन को कटवाने एवं सारण तटबंध के फरीदपुर स्थित केवाड़ा को खुलवा अविलंब जल निकासी कराने के लिए अंचल पदाधिकारी, तरैया को एक प्रतिवेदन ग्राम पंचायत राज डुमरी की नवनिर्वाचित मुखिया कमल देवी दिया है। सनद रहे की वर्षा और बाढ़ से अभी भी दर्जनों गांव के सैकड़ों एकड़ जमीन में जलजमाव फसल की कटाई में बाधा बन रही है। इससे किसान और मजदूर दोनों पर आफत पड़ी हुई है। जलजमाव का शीघ्र निदान नहीं किया गया तो रबी की फसल भी प्रभावित होने जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग