राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में एकमा बाजार के छपरा- सिवान मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 531 पर स्थित यूको बैंक से साढ़े छह हजार रुपये की निकासी कर बैंक से बाहर निकल रही महिला को दो अज्ञात लोगों ने रूमाल में मोड़ कर रखे गये सादे कागज के टुकड़े को देकर उनके असली रूपये लेकर फरार हो गये। बताया जाता है कि ठगी की शिकार महिला मांझी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी सुगांती देवी बतायी गई है। बताया गया है कि महिला के द्वारा दीपावली और छठ व्रत की तैयारी के लिए बैंक से साढ़े छह हजार रूपये की निकासी की गई थी। वहीं मौका पाकर ठगों ने बैंक परिसर से महिला से रूपये की टप्पेबाजी कर कर फरार हो गये। इस घटना की जानकारी पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग