राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। परसा प्रखंड के सगुनी पंचायत की निवर्तमान सरपंच बिंदू देवी की गिरफ्तारी एवं पुलिस उत्पीड़न की कार्रवाई पर युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने गहरा आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा है कि सत्ता के संरक्षण में पंचायत चुनाव में विवाद उत्पन्न कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश के रूप में सारण जिला के सगुनी गांव में हुई घटना को देखा जा रहा है। बिंदु देवी को रात के अंधेरे में पुलिस घसीटते हुए थाने में ले गई एवं फर्जी मुकदमा कर जेल भेज दिया।सारण जिले के प्रसाद प्रखंड के आदर्श पंचायत सगुनी की सरपंच बिंदु देवी, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जिन्हें परसा थाने की पुलिस 24 अक्टूबर की देर शाम अंधेरे में गिरफ्तार करने के बाद फर्जी मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। जबकि इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि बिंदु देवी के दो पटिदार के बीच में उसी दिन आपसी झगड़ा हुआ था। मारपीट होते देख बिंदु देवी ने बीच-बचाव करते हुए झगड़ा को समाप्त कराया। इस पर पंचायत चुनाव में बिंदु देवी के भाग्य दारी से वंचित कराने के लिए एक पूछने उनको फंसाने के लिए साजिश रचने लगा। इसकी जानकारी जाने पर बिंदु देवी ने थाना प्रभारी को लिखित रूप में पूर्ण जानकारी दी थी। लेकिन साजिश के तहत बिंदु देवी को जेल के सलाखों में डाला गया। यह कहां का न्याय है? मैं जिला प्रशासन से अभिलंब मांग करता हूं कि बिंदु देवी को अभिलंब रिहा किया जाए और साजिश रचने वाले थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। नहीं तो जन आंदोलन होगी। इसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग