राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/मांझी (सारण)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना के चुनाव आयोग द्वारा निर्गत अधिसूचना संख्या 01/21 के आलोक में विगत तीन अक्टूबर को जारी निदेशानुसार शुक्रवार को रिविलगंज प्रखंड के गौतम ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं रामकृष्ण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज सेमरिया में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का विद्यालय स्तरीय सांगठनिक चुनाव सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओ एवं शिक्षकेतर कर्मियों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। रामकृष्ण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज सेमरिया में चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती कंचन सिंह (शिक्षिका, गौतम ऋषि +2 विद्यालय) की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्रीमती अंजू सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका को पदेन अध्यक्ष, डॉ कमलेश पाठक को सचिव, सुनीता कुमारी मिश्रा को उपाध्यक्ष एवं अजय कुमार राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। उक्त आशय की जानकारी प्रमंडलीय मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह ने दी। इस मौके पर सारण जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के परीक्षा सचिव सह जिला प्रतिनिधि विद्यासागर विद्यार्थी, प्रखंड सचिव मांझी जितेंद्र कुमार राम, शिक्षक नेता हिमांशु शेखर गुप्ता, प्रवीण कुमार मिश्रा, शम्भू कुमार सिंह, शिक्षक नेत्री कंचन सिंह, चंद्रावती कुमारी, अंजली कुमारी, अमृता कुमारी, सुप्रिया सिंह, वसीमा खातून समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग