राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर द्वारा दिघवारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। अपने आला अधिकारियों के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11: 30 बजे दिघवारा स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर सैलून लगी। दिघवारा स्टेशन के स्टेशन मास्टर, स्टेशन अधीक्षक एवं स्टेशन कर्मचारियों के अलावा सोनपुर मंडल के कई अधिकारी सुबह से ही साफ सफाई में लगे हुए थे। रेलवे ट्रैक की भी सफाई को देख कर अनुमान लगाया जा रहा था कि कुछ होने वाला है। स्टेशन अधीक्षक द्वारा किसी को भनक नहीं लगने दिया। परन्तु जनता को भनक लगते ही काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। दिघवारा स्टेशन की जो प्रमुख समस्या है, पेयजल एवं शौचालय, जनता इन समस्याओं से लम्बे समय से परेशान थी। जिसका इज़हार शनिवार को लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक से कर दिया।
वहीं मंडल रेल प्रबंधक ने इन गम्भीर समस्या का निदान तुरन्त कर दिया। बन्द शौचालय को चालू करवा दिया। साथ ही पेयजल की व्यवस्था जल्द करने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिए। स्टेशन की इस अव्यवस्था से काफी नाराज़ दिखे। काफी समय तक स्टेशन परिसर मे विभिन्न मुद्दों को गम्भीरता से देख कर आवश्यक निर्देश सम्बंधित पदाधिकारी को दिए। वहीं दो मांग पत्र जनता की ओर से उन्हें दिया गया। मांग पत्र देने वालों में अनिल सिंह, यूगल किशोर, संदीप कुमार, दीपक गुप्ता, मुकेश बाबा, अनत कुमार, अमरेनदर कुमार, अरूण कुमार, योगेन्द्र राय,संतोष कुमार के अलावा यात्री एवं जनता ने अपनी समस्या रखी।
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए डीआरएम को दी बधाई
दिघवारा (सारण)। डीआरएम को स्मार पत्र सौंपने के बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कुछ मांगों का ससमय निष्पादन करने पर हर्ष व्यक्त किया गया। राजद नेता सबीर हुसैन, राजद अध्यक्ष विंदेश्वर पासवान, अशोक पासवान, वैश्य समाज की ओर से डॉक्टर प्रो0 अरविंद कुमार, कांग्रेस नेता अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र सिंह, संदीप कुमार, राममूर्ति, युगल किशोर तुरहा, संतोष कुमार संतोष यादव, विष्णु शर्मा आदि शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग