- पुलिस कर्मियों व चौकीदारों की परेड का किया निरीक्षण, चौकीदारों के कर्तव्यों का एसपी ने कराया बोध
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो अजीत कुमार सिंह)। शनिवार की शाम को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने एकमा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न कांडों से संबंधित पंजियों का अवलोकन किया। वहीं वांछित अपराधियों, वारंटियों आदि की गिरफ्तारी करने, थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने, शांति व सौहार्द का वातावरण कायम रखने, अवैध शराब निर्माण व तस्करी रोकने आदि के अलावा पंचायत आम चुनाव को स्वच्छ, निष्पादन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन के द्वारा समुचित व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत चुनाव से संबंधित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों सहित 107/116 की कार्रवाई से संबंधित जानकारी थानाध्यक्ष से लेकर जरुरी निर्देश भी दिए।
इसके पहले उन्होंने थाना परिसर में पहुंचने पर सबसे पहले पुलिस जवानों के द्वारा उन्हें सलामी दी गयी। इसके बाद पुलिस जवानों से एक-एक कर परिचय प्राप्त कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात चौकीदारों से बात करते हुए उनके कर्तव्य पालन का पाठ पढ़ाया। एसपी ने सभी चौकीदारों से एक-एक करके थाना परिसर में खड़े थाने के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से भी पूछताछ कर आवश्यक निर्देश देते हुए उनके भी कर्तव्य को सही ढंग से पालन करने के बारे में समझाया। एसपी ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाने के हर पहलू का निरीक्षण किया जाता है। जिसमें एफआईआर से लेकर के हर तरह की सूचना के बारे में एक-एक बिंदु पर जांच की जाती है। थाने का रख रखाव के विषय में जानकारी प्राप्त किया जाता है। इस मौके पर पुलिस अंचल निरीक्षक बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, प्रशिक्षु दारोगा टिंकू कुमार, नैन्सी कुमारी, सुमन कुमारी आदि अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग