आम के सीजन में बागान मालिक समेत विक्रेता हुए कंगाल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में आम के सीजन बागान मालिक समेत विक्रेता बिक्री नही होने से खस्ताहाल स्थिति में आ गए हैं। आम बागान मालिक ने बताया लाॅक डाउन लगने से पहले थोक विक्रेताओं को आम बेचा गया। उसमें भी आंधी और ओले से आम के पेड़ पर लगें फलों को भारी नुकसान हुआ।वही जब आम तैयार हुआ तो कोरोना लाॅक डाउन से बाजार बाधित हो गया है।आम विक्रेताओं का कहना है कि पिछले वर्ष 80-90 रूपये किलों के हिसाब से आम बिका था वही इस वर्ष 30 रूपये किलों के हिसाब से आम बिक रहा है। इससे आम के पेड़ों के मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग