राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एकमा पुलिस अंचल निरीक्षक बालेश्वर राय के नेतृत्व में सुबह पुलिस अंचल कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं विभागीय निर्देशानुसार एकमा थाना परिसर में थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी एवं रसूलपुर थाना परिसर में प्रभाकर कुमार भारती ने सभी पुलिस कर्मियों को सत्य निष्ठा के साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता सहित सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने की शपथ दिलाई। शपथ लेते हुए पुलिसकर्मियों ने कहा कि इसके लिए मैं स्वयं को समर्पित कर लूंगा और देशवासियों के बीच भी यह संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करूंगा। जिससे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं सपने को साकार बनाया जा सके। सभी ने इसके लिए अपना योगदान करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी से लेकर चौकीदार तक शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग