राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना)। पंचायत चुनाव नजदीक आते देख प्रत्याशियों की गर्माहट बढ़ती जा रही है। प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे प्रचार की शोर हर गली मुहल्ले में पहुंच रही है। प्रत्याशियों द्वारा हर एक मतदाता को कई कई बार मिलना हो रहा है। साथ ही प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारी जोरों पर है। जिसके तहत अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के द्वारा गाड़ियों का धरपकड़ किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कैंप कार्यालय में लगातार हो रहे चुनाव तैयारी पर लगातार नजर रखी जा रही है। विदित हो कि इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दिघवारा प्रखंड से इस बार विभिन्न पदों के लिए कुल 1069 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें से जिला परिषद के लिए 16, मुखिया के लिए 113, सरपंच के लिए 50, पंचायत समिति के लिए 98, वार्ड सदस्य के लिए 635, पंच पद के लिए 272 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसके लिए जिसके लिए कुल मतदान केंद्र 140 बनाए गए हैं। साथ ही दूसरे प्रखंड में हुए चुनाव परिणाम की भी चर्चा जोरों पर है, जो निवर्तमान प्रत्याशियों के बीच आशंका उत्पन्न कर रहा है कि कुर्सी रहेगी या जाएगी। जिसके लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। अब देखना है की जनता का रुख क्या होता है। इस परिस्थिति से उबरने के लिए प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में जुगत भिड़ा ने के लिए गुणा भाग करते हुए जातीय समीकरण बनाने में लगे हुए हैं। फिर भी मतदाता के मौन से डरना उनका लाजमी है, जो सामने तो और पीछे कुछ और बातें कर रहे हैं। देखते हैं चुनाव के बाद चुनाव परिणाम क्या होता है?


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग