राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना)। दिघवारा प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उम्मीदवारों के द्वारा भी अपने प्रचार प्रसार हेतु जनसंपर्क में भरपूर दम खम लगा दिया गया है। यहां चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है।जिसे देखिए वही प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटा है। लेकिन मतदाता भी अपना मन मिजाज किसी को भी खुल कर नहीं बयां कर रहे हैं। कुछ उनके व्यवहार, विचार व उनके द्वारा किए काम की चर्चा कर रहे हैं। जबकि प्रत्याशियों के दावे को खारिज करते हैं। रविवार को बरुआ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी आभा सिंह ने विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर आशीर्वाद लिया। वहीं बरुआ पंचायत के वार्ड संख्या 2 के वार्ड सदस्य पद हेतु फुलझड़ी देवी जनसंपर्क कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। उधर ग्राम पंचायत राज बरुआ भाग संख्या 2 से पंचायत समिति पद के प्रत्याशी मनु देवी ने जन संपर्क मतदाताओं को गोलबंद कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग