संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के बरेजा स्थित साईं मंदिर परिसर में जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ की बैठक नंद किशोर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि खाद्यान्न गोदाम से राशन तौल कर देने, पंचायत के सभी विक्रेताओं को एक साथ राशन भेजने, सभी विक्रेताओं का आवंटन बराबर करने, प्रत्येक विक्रेता की मशीन देख कर आवंटन करने की विभाग से मांग की गई। बैठक में दूधनाथ साह, विपिन बिहारी राय, मदन गोपाल सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, मोहर मांझी, विजय कुमार सिंह, बृज किशोर सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह, राजेन्द्र यादव, तारकेश्वर प्रसाद, नवी जान अंसारी, देवेन्द्र प्रसाद, भुनेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग