पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बेन छपरा गांव में रविवार को निर्माण हो रहे मकान का सेंट्रिग खोलने के दौरान बगल से गुजर रहे उच्च क्षमता के विधुत तार के सम्पर्क में आने पर दो मजदूर बुरी तरह झुलस गये। जिसमें एक की मौत इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। मृतक खैरनपुर गांव निवासी तपेश्वर महंतों का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार हैं वही दूसरा घायल सेरुकहा गांव निवासी स्व चन्द्रमा राय का 35 वर्षीय पुत्र अनिल यादव है जिसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मौत होने पर परिजनों के द्वारा शव को मशरक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया जहां मृतक के शव को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से था और तीन भाईयों में मझला अविवाहित था।घटना हैं कि दोनों मजदूर बेन छपरा गांव में मकान निर्माण में छत निर्माण कार्य में सेंट्रिग खोलने गये थे वही पर खोलने के दौरान बगल से गुजर रही बिजली के तार के सम्पर्क में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही एक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग