पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में 31 अक्टूबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंद्रा गांधी का शहादत दिवस प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सिंह की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, ब्रमदेव दास राजेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, लालबाबू सिंह, जनक पटेल, चंद्रकेतु सिंह समेत आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर सभी ने स्वर्गीय श्रीमती गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। वही जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि श्रीमति इंदिरा गांधी के कुशल कार्य झमता के बदौलत पाकिस्तान का न केवल इतिहास बदला बल्कि भूगोल भी बदल गया।आज इंदिरा गांधी के बलिदान को पूरा देश याद कर रहा है और उनके श द्वारा किए गए देश हित के कार्यो के बदौलत आज देश शक्तिशाली देशों के श्रेणी में शामिल है। वही प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वो दुर्गा का स्वरूप थी जिन्होंने अपने शरीर का एक एक कतरा देश के नाम पर न्योछावर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग