पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (छपरा)। थाना पुलिस में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवानों ने रन फॉर यूनिटी दौड़़ लगाकर एकता का संदेश दिया।रन फॉर यूनिटी के तहत थाना परिसर के मुख्य गेट से सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ चैनपुर घोघाड़ी नदी तक दौड़ लगाई और फिर वापस दौड़ते हुए थाना परिसर आया गया। साथ ही सभी ने थाना परिसर में झाड़ू लेकर साफ सफाई का अभियान चलाया। वही राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए शपथ लेकर संकल्प लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1947 में देश की आजादी के साथ ही प्रशासनिक ढांचा एकता में बांधना बड़ी चुनौती थी। 562 रियासतों को बिना सैन्य ताकत के अपने विवेक के बल पर एकता के सूत्र में बांधने वाले, बारडोली सत्याग्रह में सरदार की उपाधि पाने वाले पटेल से हमें सीख लेनी चाहिए। जिससे हम आगे बढ़ने को प्रेरित हो। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव, राजेश कुमार रंजन,दारोगा प्रमोद कुमार, उमा शंकर राम जमादार अजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, बृजनंदन प्रसाद,हरिनंदन गोस्वामी,डीएन राम समेत पुलिस बल के जवान आदि मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग