पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (छपरा)। थाना परिसर में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अपने कर्तव्य निष्ठा की प्रतिज्ञा करते हुए शपथ ली।इस मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि एकता दिवस पर सबको इसके लिए शपथ दिलायी गई है कि हम जनता के साथ मिलकर व्यवहारिक तरीके से उनकी समस्या को सुनकर निदान करा सके। वही हर लोगों की ससमय रक्षा करेंगे। शपथ लेने वालों में अपर थानाध्यक्ष वाल्मिकी प्रसाद यादव, राजेश कुमार रंजन,दारोगा प्रमोद कुमार, उमाशंकर राम,प्रशिक्षु दारोगा मधु कुमारी, अंजली प्रकाश,मुरारी कुमार, जमादार ओम प्रकाश यादव, अजय कुमार सिंह, बृजनंदन प्रसाद,हरिनंदन गोस्वामी,डीएन राम समेत पुलिस जवान उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग