राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (छपरा)। मशरक थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए 10 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला और एक पुरूष धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दारोगा राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में जमादार ओम प्रकाश यादव के पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें सिकटी भिखम और नवादा गांव से 10 लीटर देशी शराब के साथ कलावती देवी पति जंगी चौधरी और कन्हैया चौधरी पिता स्व रघुनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग