राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सरदार पटेल ने देश को जोड़ने का काम किया है: सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।

जलालपुर (सारण)। भारत सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलकर मजबूती से आगे बढ़ रहा है,उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने आवास पर आयोजित सरदार पटेल की 146 वी जयंती पर कहीं। वे सरदार पटेल की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की क्षमता के साथ लोगों ने न्याय नहीं किया। अगर सरदार पटेल को पूरा मौका दिया जाता तो देश में आतंकवाद की स्थिति ही कभी नहीं बनती। वर्तमान केंद्र की सरकार उनके प्रति न्याय कर सम्मान का भाव रखती है। उनका कद जिस तरह से बड़ा था उनमें देश के प्रति जो समर्पण का भाव  था उसके अनुसार उनका विशाल स्टैच्यू बनाया गया है, जिसपर दुनिया की नजरे हैं। पटेल ने देश को जोड़ने का काम किया है। उनके जन्मदिवस पर हमसभी मिलकर एकता दौड़ रन फार यूनीटी के लिए दौड़ लगा रहे है जिससे हमारी एकता मजबूत होती है। भारत ने कोरोना महामारी में सौ करोड़ लोगों को स्वदेशी वैक्सीन लगाया जो सभी के लिए गौरव की बात है। हम दुनिया को भी मदद कर रहे हैं और देश के लोगों को भी सुरक्षित रखने का काम कर रहे हैं। उनको शत-शत नमन करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी जिस प्रकार उनके बताए रास्तो पर चलकर देश को उंचाई पर ले जा रहे हैं, उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं, उनके प्रति हृदय से धन्यवाद करता  हूं। देश उनके बताए रास्ते पर चलकर  ऊंचाई को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है,यह प्रयास निश्चित रूप से दुनिया के मानचित्र पर भारत को सर्वोच्च स्थान दिलाएगा। मौके पर उमेश तिवारी विजय कुमार सिंह युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, गुड्डू चौधरी, पंकज सिंह सहित कई अन्य भी थे।