सरेया पंचायत की सीमा पर स्थित खाड़ की सफाई का कार्य के लिए लगाये गये मनरेगा योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को, काम मिलने से मजदूरों के चेहरे खिलें
बनियापुर (सारण)। मनरेगा योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलने से मजदूर काफी प्रसन्न दिख रहे है। सोमवार को सरेया पंचायत अंतर्गत कन्हौली संग्राम गांव एवं कन्हौली मनोहर पंचायत की सीमा पर स्थित खाड़ की सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ। जहाँ दर्जनों प्रवासी मजदूर जो लॉक डाउन के दौरान अपने घर को लौटे थे। उन्हें पहली बार रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। जिसकों लेकर मजदूर और उनके परिजनो ने खुशी जताते हुए काम मे हिस्सा लिया।कार्य मे लगे रमेश राय, राजनाथ राय, रामदयाल राय, विनोद कुमार, कुंदन कुमार, राजकुमार, जयराम साह आदि मजदूरों ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान काम नही मिलने से दो वक्त की रोटी के लिये दर-दर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में मनरेगा के तहत कार्य मिलने से रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने में काफी सहूलियत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के पूर्व उक्त खाड़ की सफाई हो जाने से सैकड़ो एकड़ में लगने वाली धान की फसल को काफी हद तक लाभ मिलेगा। मौके पर स्थानीय बीडीसी सदस्या उषा देवी,चंद्रशेखर पांडेय,नितेश पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग