नियापुर दक्षिणी मंडल अंतर्गत सभी 13 शक्ति केंद्रों पर जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का संदेश पत्र का किया गया वितरण
बनियापुर (सारण)। भारतीय जनता पार्टी बनियापुर दक्षिणी मंडल अंतर्गत सभी 13 शक्ति केंद्रों पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह मंडल के बरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में मंडल कमिटी के सभी पदाधिकारी सघन दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में जोरशोर से लगे है। जिस कार्य को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपू चतुर्वेदी, रामानंद सिंह, प्रमोद सिंह भुवर, ज्ञानचंद शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह,शिवनाथ शर्मा, बबलू मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ता रात- दिन एक कर लोगों से डोर टू डोर संपर्क कर प्रधानमंत्री का संदेश पत्र वितरण करने के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने में जुटे है। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिदिन सुचारू ढंग से जनसंपर्क का कार्य चलाया जा रहा है। ताकि सभी लोगों तक माननीय प्रधानमंत्री का संदेश निर्धारित अवधि तक पहुँचाया जा सके। जिस कार्य मे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग