मढ़ौरा के तरफ से आ रही अनियंत्रित सूमो गाड़ी ने मारा धक्का, तीन घायल
धर्मेन्द्र कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नेवारी गांव में गायत्री मंदिर के पास एसएच 73 सड़क पर सड़क किनारे खड़े साईकिल व मोटरसाइकिल सवार को अनियंत्रित सूमो गाड़ी ने धक्का मार दिया है।जिसमें तीन लोग घायल हो गए है।घायलों में नेवारी गांव निवासी पवन कुमार व नन्दनपुर गांव निवासी खुर्शीद आलम व इरफान हुसैन शामिल है।घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।घायल खुर्शीद आलम ने बताया कि दवा लेने के लिये हमलोग तरैया जा रहे थे कि रास्ते मे नेवारी गांव में गायत्री मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे कि मढ़ौरा के तरफ से तेज गति से आ रही अनियंत्रित सूमो गाड़ी ने आकर धक्का मार दिया।जिससे तीनों लोग घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग