पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक अवस्थित गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक के खेल मैदान में खिलाड़ियो ने रंगोली सजा एवं दीप जलाकर मनाई छोटी दीपावली। मौके पर नारियल फोड़ खेल मैदान की पूजा प्रशिक्षक के संग राष्ट्रीय खिलाड़ियो ने की। पूरे हैंडबॉल ग्राउंड को दीपों की लड़ी से सजाया गया। खिलाड़ियो ने मिठाई बांट एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामना दी। मौके पर विद्यालय प्रधान अरुण कुमार बरनवाल, प्रशिक्षक सह जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आकाश कुमार, नारायण कुमार , नितेश कुमार, राजा कुमार, युवराज सिंह, आदित्य कुमार, रवि कुमार, डब्लू कुमार, निधि कुमारी, पुष्पा कुमारी, आरती कुमारी, मनीषा सहित तीन दर्जन से अधिक खिलाड़ी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग