राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार के महापर्व छठ पूजा को धयान मे रखते हुवे लगातार मास्क का वितरण पूरे छपरा शहर मे किया जा रहा है। संस्थापक ई० विजय राज ने कहा कि बिहार से रह रहे बाहर इस महापर्व छठ पूजा मे लाखों लोग अपने घर आते है। कोरोना महामारी अभी गया नही है इससे बचाव के लिए लगातार लोगो को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और अपील की जा रही है बेवजह भीड़ न करे। जरूरी कार्यों से ही बाजार जाए और अपने पर्व को सुखद तरीके से मनाए।विगत 2 सालों से लगातार इस महामारी में काफी लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए इस महामारी से बचाव के लिए हम सभी को एक जुट होकर समाज मे लोगो को लगातार जागरूक करना हमारी अहम भूमिका रहेगी। इस अवसर ओर सदस्य बवाली सिंह, अमित, प्रतीक, संतोष, राशिद रिज़वी, अंकित, आकाश उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग