पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में बुधवार को चवर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगरा गांव निवासी दर्शन राय की 23 वर्षीय पत्नी कुमारी देवी के रूप में हुई। मृतक महिला अपने नैहर दक्षिण टोला गांव में पिता गणेश राय के यहां रहती थी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह पिछले छ महीने से यही पर थी और मानसिक रूप विक्षिप्त थी उसे मिर्गी की बीमारी थी वही सोमवार की सुबह शौच करने गयी थी और उसी समय से गायब थी। गांव वालों ने बताया कि हो सकता है कि शौच करने गयी हो और मिर्गी आ गयी हो और चवर के पानी में डूब गयी हो। बुधवार को महिला का शव पानी में उतराते देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी मौके पर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने मौके पर घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग