राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। बीते 24 अक्टूबर को संपन्न हुए पंचायती चुनाव और 27 तारीख को परिणाम घोषित होने के बाद अब पंचायतो मे होने वाले उपमुखिया, उपसरपंच के चुनाव मे लोग लग गये है। इन चुनाव की रणनीति देखकर यह साफ साफ दिन रहा है कि इन चुनाव में भी धनबल और बाहुबल के सहारे ही कोई उम्मीदवार उपमुखिया या उपसरपंच के पद पर आसीन हो सकता है। इससे भी बड़ा चुनाव प्रखंड प्रमुख बनने की कवायद में लगे है प्रखंड प्रमुख बनने के लिए लाखों रुपये पंचायत समिति सदस्यों को प्रखंड प्रमुख के उम्मीदवार देने को राजी है। जहाँ पेसो के दम पर लोग लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारु है वहीं चुनाव आयोग इस इतने बड़े खेल परभी चुप है। फिर जनता के मतहरण का होना तय है। कुछ पंचायत समिति सदस्य डर के मारे घर में ही भूमिगत हो गये है। किसी अनजान व्यक्ति से मिलने से घबरा रहे है प्रमुख पद के प्रबल दावेदार लोग रुपये पैसे से डराने धमकाने का भी काम कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग