संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रात्री गश्ती के दौरान बनियापुर पुलिस ने बोरे में रखे 45 लीटर शराब को बरामद किया जबकि बाइक सवार शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि गश्ती दल पुछरी नहर मार्ग पर निकली थी इसी दौरान बोरे में बंद शराब को बाइक पर लाद एक कारोबारी जा रहा था। उसने जैसे ही पुलिस गश्ती दल को पीछे आते देखा शराब भरे बोरे को सड़क पर ही फेंक भागने लगा। पुलिस ने कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए उसका पीछा भी किया लेकिन रात्रि का फायदा उठा करोबारी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार कारोबारी के विषय में जानकारी जूटाने में पुलिस लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग