राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अरना बाड़ोपुर गांव में छोला चप बेचने जाने के दौरान पहले के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए घेरकर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान अरना बाडो़पुर गांव निवासी स्व विदेशी साह का 39 वर्षीय पुत्र हरे राम साह के रूप में हुई। घटना के बारे में घायल ने बताया कि छोला चप बेचने जाने के पड़ोसी द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बारे में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग