नित्यांनद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के हरिहरपुर पंचायत के कोठियां, नयका टोला, हिंगुआ तथा पिरारीडीह गांव में अचानक पशु मरने लगे तो किसानों स्थानीय झोला छाप मवेशी डॉक्टर से दिखाया लेकिन इसके वावजूद लगातार तीन दिन में 12 पशु की मौत हो गई इस बात को लेकर समाजसेवी राजेन्द्र सिंह ने तत्काल सारण डी एम को सूचना दी इसके बाद चिकित्सक की टीम ने गांव में दौर कर बस्तुस्थिति का जायजा लिया वही बीमार पशु के लिए एंटीसेप्टिक सोलुशन,क्रीम तथा एंटीबायोटिक दवा दी गई है पशु चिकित्सक डॉ रिंकी कुमारी व डॉ संजय नाथ ने बीमार पशु को देखकर बताया कि मुंहपका बीमारी है लेकिन जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी तत्काल राहत व बचाव के लिए दवा दी जा रही है चिकित्सक ने भी स्वीकारी कि यह पशु की महामारी है पशुपालक सिपाही राय, महेश सिंह,रविन्द्र राय, भरत सिंह,प्रेम कुमार सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों की पशु देखते ही देखते मर गई खुरहा बीमारी से इस कदर पशु नही मरती है कोई दूसरा ही बीमारी है अभी भी सैकड़ो की संख्या में दुधारू पशु बीमार है पशुपालक हड़कम्प है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग