राष्ट्रनायक न्यूज।
कोपा (सारण)। सारण जिले के नवगठित नगर पंचायत कोपा के समाजसेवी सह वार्ड परिषद प्रत्याशी बुस्तामि खाँ ने दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर जलालपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पत्रकारों के साथ ही समाजिक कार्यकताओें को गमछा, मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी सह वार्ड परिषद प्रत्याशी बुस्तामि खाँ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है आज इन्हीं के बदौलत वंचित समाज की आवाज सरकार तक पहुंच पा रहीं है तथा इन्हीं के लेखनी से इनको सरकार या प्रशासन से न्याय मिल पाने की उम्मीद भी बंधी रहती है। पत्रकार ही है जो सरकार और प्रशासन को यहां तक हरेक व्यक्ति को अपने लेखनी से समाचार के माध्यम से आयना दिखाने का काम करती है। उन्होंने कहां की जहां पुरे देश की जनता कोविड-19 के संक्रमण के कारण अपने घरों में थें वही पत्रकार बधुं अपनी जान की परवाह किये वगैर क्षेत्रों में घुम-घुम कर समाचार संकलन करते रहें। कोरोनाकाल के दौरान इनके द्वारा किया गया कार्य अकल्पनीय है। इस मौके पर पत्रकार अखिलेश कुमार, शकील हैदर, सम्राट सोनी, मैथिली शुक्ल, अरुण कुमार के साथ रसीद खां, बिस्मिला खाँ, मुना पाण्डेय, बबन दुबे, हैदर खाँ, अरमां खाँ, हिजरत खाँ, आदि लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग