राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में भूमि व आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आठ महिला समेत 19 लोग घायल हो गये। घायलों में परसागढ़ बाजार गांव के सुनीता कुमारी, मुकेश मांझी भरहोपुर मठिया गांव के भीषम राम, रंजीत कुमार एकमा गांव के विकास कुमार महतो, शोभन छपरा गांव के गोलू कुमार, तरवनिया गांव के सनोज महतो बलिया कोठी गांव के अनवर अली, नजमा खातून, चांद तारा खातून बेनौत गांव के निगम देवी माधोपुर गांव के नीतेश उपाध्याय, सिसवा खुर्द गांव के सुनील कुमार यादव, सत्यनारायण साह,विजांती देवी, रीना देवी, नेहा कुमारी जगतिया गांव के जयंती देवी व सालिमपट्टी गांव के चन्द्रदेव साह शामिल है। बताया जाता है कि घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुषमान कुमार, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. गुंजन कुमार व डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने किया. इस संबंध में घायलों द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग