राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पुलिस बनकर अपराधी रात्रि में राहगीरों के साथ करते थे लूट पाट, पीड़ित ब्यक्ति के आरोप से पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी,एक अपराधी को पुलिस पकड़ने में सफल रही

पुलिस बनकर अपराधी रात्रि में राहगीरों के साथ करते थे लूट पाट, पीड़ित ब्यक्ति के आरोप से पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी,एक अपराधी को पुलिस पकड़ने में सफल रही

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

अमनौर (सारण)। अमनौर तरैया मुख्य पथ के बीच अमनौर जान के पास बीते रात्रि पुलिस के नाम का हवाला देते हुए कुछ अपराधी बाइक से जा रहे राहगीर के साथ मारपीट कर पैसा छिनने की कोशिश किया।जिससे राहगीर बुरी तरह घायल हो गए।पीड़ित ब्यक्ति थाना पहुँच पुलिस से अपनी आपबीती सुनाई ,अमनौर पुलिस तवतरित करवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा,इस मामले में पीड़ित ब्यक्ति पानापुर थाना क्षेत्र के माथौरा निवासी प्रमोद राय सात अज्ञात व एक नामजद अपराधियो के विरुद्ध थाना में लिखित शिकायत की है।दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि अपने मित्र के साथ रशिमपुर अपने सम्बन्धी के घर आये थे।वहां से तीन ब्यक्ति बाइक से सवार होकर नारायणपुर जा रहे थे।अमनौर जान पर पहुचते ही तीन बाइक पर सवार आठ अपराधी पीछा करते हुए आगे से घेर लिया,तथा पुलिस के नाम का हवाला देते हुए बाइक का कागज मांगने लगा,नही देने पर मारपीट करने लगा,किसी तरह भागने की कोशिश किया तो आगे घेर कर पकड़ लिया तथा बुरी तरह मारपीट कर पैसा छीनने लगा,इसके बाद हमलोगों को पकड़कर थाना के पास छोड़ कर भाग चले,इसके पश्चात स्थानीय पीएचसी में उपचार कराने के बाद थाना पहुँच पुलिस से शिकायत की।घटना को सुन मढौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा थाना पहुँचे,जहाँ थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने कई पुलिस बल को लेकर

 सूचना पाते ही तवतरित करवाई प्रारम्भ कर दिया,  कई जगह छापेमारी करने के बाद पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा,पकड़े गए अपराधी मढौरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी सोनू सिंह बताया जाता है।मालूम हो कि दो रोज पूर्ब उसी के आस पास से एक ब्यक्ति से अपराधियो ने बंदूक के भय दिखा चालीस हजार रुपया छीन लिए थे,अमनौर में अक्सरहाँ इस तरह की छटनाये बराबर होने से लोग हलकान में थे।थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि इस मामले में एक अपराधी व एक बाइक को जपत कर लिया गया है।पूछ ताछ जारी है।पकड़े गए अपराधियो के पहचान पर छापेमारी की जा रही है,एक बड़ी गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।