मांझी के प्रसिद्ध मधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सोमवार को प्रेमी युगल की शादी दो सरपंचों की पहल पर हुई अनेकों गणमान्य लोग हुए शामिल
संजीव कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी के प्रसिद्ध मधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सोमवार को प्रेमी युगल की शादी दो सरपंचों की पहल पर अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। तथा गरीब विधवा की पुत्री की शादी के लिए अनुभव जिंदगी का नामक स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप ने संसाधन उपलब्ध कराया। इससे पहले प्रेम सम्बन्ध को लेकर दोनों के परिवार में चल रही तनातनी दूर करने में मांझी पूर्वी पंचायत के सरपंच मनोज प्रसाद तथा मांझी पश्चिमी पंचायत के सरपंच सरल मांझी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तथा दोनों परिवार को शादी के लिए राजी कर लिया। मांझी के मेंहदीगंज निवासी स्व रामनाथ साह की विधवा पत्नी की असमर्थता को देखते हुए स्थानीय अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप ने वधु पक्ष के लिए जरूरी राशन वस्त्र व नकद आदि उपलब्ध कराया। मेंहदीगंज निवासी स्व रामनाथ साह की पुत्री संजू कुमारी तथा बालमुकुंद दास के मठिया निवासी मदन साह के पुत्र पिन्टू साह की शादी वैदिक रीति रिवाज के साथ पूरी धूमधाम से सम्पन्न हुई। मौके पर दोनों सरपंचों के अलावा ई सच्चिदानंद राय के अनुज उमाशंकर राय स्थानीय प्रतिनिधि मुन्ना बाबा कृष्णा सिंह पहलवान हरीश तिवारी मुक्तिनाथ यादव बदरे मुनीर खान हरिनिवास गोस्वामी दिलीप चौधरी धनजीत कुमार कंचन बाबा तथा जदयू नेत्री नीतू सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग