राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचौरर पंचायत के पचौरर बाजार स्थित आकर्ष पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या धनतेरस को आकर्षक रंगोली बनाकर प्रकाश के त्यौहार का स्वागत किया। प्रकाश के त्यौहार का स्वागत रंगोली बनाकर करने की पुरानी परंपरा रही है जो लुप्त होती जा रही है ।ऐसे में छात्र छात्राओं के द्वारा रंगू आकर्षक रंगोली बनाकर धनतेरस का स्वागत करना सुखद एहसास एहसास दिलाता है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य विकेश सिंह एवं सुबोध सिंह प्रियांशु कुमार आदित्य कुमार रोनी कुमारी नीतू कुमारी सभी सहायक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। प्रचार विकेश छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षकों को भी दिवाली की पूर्व संध्या पर बधाई दी। प्रखंड मुख्यालय में एडमैरिट क्लासेस एवं उसरी बाजार पर एसएस पब्लिक स्कूल में भी दिवाली की पूर्व संध्या पर समस्त विद्यार्थियों अभिभावकों और प्रखंड वासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग