पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर सियरभुक्का गांव के पास बाइक दुर्घटना में युवक को गंभीर रूप से घायलावस्था में जदयू युवा अध्यक्ष अनुपम सिंह के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव निवासी राजेंद्र राम का 25 वर्षीय पुत्र बब्लू कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में जदयू युवा अध्यक्ष अनुपम सिंह ने बताया कि वे सुबह में सियरभुक्का गांव में गये वही वापस आने पर देखा कि युवक बाइक दुर्घटना में सड़क किनारे तड़प रहा है जिसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने बताया कि वह दुरगौली गांव से बाइक में पेट्रोल डलवाने पंप पर आ रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित बस की टक्कर से बचने के चक्कर में पेड़ से भिड़ गया जिससे वह घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग