पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गोढना गांव में गुरुवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से कमरें में आग लग गई जिसमें कमरें में रखें सभी समान समेत पचासी हजार रुपए नगदी जलकर राख हो गए। अग्निकांड पीड़ित गोढना गांव निवासी कृष्णा सिंह पिता स्व गौतम सिंह हैं मामले में शुक्रवार की सुबह सोनौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार और सरपंच दीपक कुमार ने अग्निकांड में पीड़ित के घर पहुंच मामले का जायजा लिया। वही अग्नि कांड पीड़ित के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात में सभी परिवार दीपावली की पुजा अर्चना के बाद सोये थें कि बगल के बंद कमरें में धुआ निकलता देख हल्ला मचाया गया। और जब दरवाजा खोला गया तो देखा गया कि आग अपने विकराल रूप धारण किए हुए हैं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग ने कमरें में रखे सभी सामान जलाकर राख कर दिया है।जले हुए सामानों में नगदी पचासी हजार नगद समेत पलंग,सोफा,कबल रजाई,टीवी ,इन्भटर,आलमीरा समेत कपड़ा,खाने का सामान समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार गम में डूबा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग