पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बड़वाघाट बाजार पर गुरुवार की रात में दो दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे तीन दुकाने जलकर राख हो गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में पंकज गुप्ता की गुप्ता जेनरल स्टोर,भोला प्रसाद की ऑनलाइन साइबर कैफे और मुनेश्वर साह की चाय समोसे की दुकान जलकर राख हो गई। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई वही दुकानदारों द्वारा दुकान बंद कर दीपावली पर घर गये थे। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा पर आग के विकराल रूप को देख फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे मशरक और पानापुर थाना की फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर ग्रामीणों की मदद से आग काबू पाया। दुकानों में रखें कम्प्यूटर, लैपटॉप,फ्रीजर समेत जेनरल स्टोर के सामान समेत तीनों दुकानें जलकर राख हो गई। आग से लगभग पांच लाख रुपए से ज्यादा की संपति जलने का आकलन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग