संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुखिया प्रत्याशी के साथ मारपीट करने एवं मुखिया प्रत्याशी द्वारा रंगदारी में पचास हजार रुपये मांगने के मामले में बनियापुर थाने में काउंटर केस दर्ज किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कंठ छपरा निवासी व कराह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अरुण कुमार दास ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मैं वार्ड संख्या 04 कराह में घूम रहा था तभी हरपुर कराह निवासी अजित कुमार गर्ग उर्फ राजू तिवारी पांच अन्य अज्ञात लोगों के साथ मुझे रोक कर गाली- गलौज करते हुए बोले की तुम्हारा इतना हिम्मत है कि तुम पंचायत में घूम रहे हो, जानते नहीa हो कि यहाँ मेरे इजाजत के बगैर कोई नही घूम सकता है तथा मुझे हेलमेट से मारने लगे एवं मेरे कनपटी पर रिवाल्वर तान दिए। मुझे बचाने के लिये बगल के ही धर्मेंद्र महतों आये तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। आसपास के लोग जुटे जिसके बाद मेरी जान बची। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी अजित कुमार गर्ग ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मैं सिविल कंटेक्टर हूं।मैं अपने दरबाजे पर बैठा था। तभी मेरे पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अरुण दास एवं कराह पंचायत के पीआरएस व इब्राहिमपुर निवासी धर्मेंद्र महतों तीन अज्ञात लोगों के साथ आये और आते ही मुखिया प्रत्याशी बोले कि वर्तमान मुखिया के समर्थक हो और मुखिया के चुनाव में बहुत चंदा दे रहे हो।इस चुनाव में मेरे साथ रहना है। इसपर जब मेरे द्वारा इंकार किया गया तो अरुण दास अपने कमर से पिस्टल निकाल मेरे सर पर तान दिए और बोले कि चुनाव में पचास हजार रुपये रंगदारी देने के साथ ही मेरे लिये वोट मांगना है नहीं तो मैं तुम्हारा हत्या कर दूंगा।जिसके बाद आसपास के लोग जुटे तो मेरी जान बची। जाते- जाते मुखिया प्रत्याशी ने धमकी दिया कि रुपये कल शाम तक पहुँचा देना नहीं तो बुरा परिणाम होगा। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग