नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाखाप गांव में एस्बेट्स के घर मे आग लगने से हजारो रुपये की सम्पति जल गई।घटना दीपावली के बीते रात की है। अग्निपीड़ित महिला पिन्टू कुमार की पत्नी सुनीता देवी आगलगी की घटना से काफी आहत है। इन्होंने बताया कि घर के सभी परिवार दीपावली के त्यव्हार में पूजा पाठ व खाना बनाने में जुटे थे, अचानक घर मे आग लग गई, सभी समान धु धु कर जलने लगा।हो हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीण दौरे, बाल्टी-लोटा के सहारे आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग की लाफ़ इतनी तेज थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। इन्होंने बताया कि आग लगने से घर मे रखा अनाज कपड़ा, बर्तन, मोबाइल, अटैची, खटिया चौकी, समेत नगदी छः हजार रुपया जलने की बात कही। पीड़ित परिजन गरीब असहाय है, त्यव्हार के समय जहाँ सभी लोग खुशियां बाटने में जुटे है वहीं पीड़ित परिवार काफी में मातम छाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग