राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थानाध्यक्ष ने पति द्वारा शराब के नशें में पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर बच्ची को गायब करने के मामले में त्वरित कार्रवाई किया। मामले में हुएं पुलिसिया कार्रवाई से बच्ची से मिलकर मां ने मशरक पुलिस को धन्यवाद कहां। मामला है कि पानापुर थाना क्षेत्र भोरहा गांव निवासी फारुख हुसैन की बेटी नाजिया खातुन की शादी वर्ष 2018 में मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी जमील अहमद अंसारी के बेटे कमाल अहमद उर्फ गुड्डू से हुई है। शादी के बाद दहेज में बाइक के लिए पति द्वारा शराब के नशें में पत्नी से बराबर मारपीट की जाने लगी वही जबरदस्ती पिता से बाइक दहेज में लाने की मांग की जाने लगी।मामले में पिछले दिनों पहले पत्नी को पति द्वारा मार पीट कर उसकी दो साल की बच्ची को जबरदस्ती छीन लिया गया।मामले में घटना की सूचना पर मौके पर बचाव को पहुंचे पिता से भी मारपीट की गई और बोलरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घायल पत्नी द्वारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार से मिलकर बच्ची को सकुशल बरामदगी और न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 533/21 दर्ज कर कांड के अनुसंधानकर्ता जमादार देवनन्दन राम को चौबीस घंटे में बच्ची की बरामदगी करने का आदेश जारी किया। जिसमें गुरूवार को जमादार देवनन्दन राम ने छापेमारी कर बच्ची समेत पिता को अपने कब्जे में ले लिया और बच्ची को सुरक्षित मां के हवाले कर दिया। वही कब्जे में लिए पति को मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग