राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घर मे घुस महिला के साथ मारपीट करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता शमीमा बेगम ने बताया कि मैं संध्या समय मे अपने घर पर खाना बना रही थी। तभी बगल के गांव सोहई शाहपुर निवासी बिनोद सिंह एवं तेज बहादुर सिंह घर मे घुस मेरे साथ गाली- गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर फैट- मुक्का से मारपीट करने लगे एवं मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए गलत नियत से मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। जिससे मैं बेपर्दा हो गई। हल्ला गुल्ला की आवाज पर मेरी बहन हसीना खातून और मेरे पति कुरबान मियां बचाव में आये तो नामजदों ने इन दोनों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।पीड़िता ने झगड़ा का कारण बताया है की नामजद दरबाजे पर पहुँच पूछने लगे की धान काटने क्यों नही गई। तो मैंने बोला कि तबियत खराब है। जिसपर नामजद मारपीट करने लगे। प्राथमिकी दर्ज पर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग