संर्पडंस से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, सदमें में परिजन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के कटसा में सर्पदन्स से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक परमात्मा साह का पुत्र प्रियांशू कुमार बताया जाता है.वह माता पिता का इकलौता सन्तान था। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता पिता का रोरो कर बूड़ा हाल है। बताया जाता है कि मासूम बच्चा घर मे खेल रहा था तभी विषैले सांप ने डंस लिया। जिसके बाद बच्चा जोर जोर से चीखने लगा। बच्चे के चीख पुकार सुन परिजन कारण पता करने में लगे रहे। लेकिन बच्चा कुछ भी बता न सका। कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। उसका पूरा शरीर नीला पड़ गया। परिजन स्थानीय स्तर पर ईलाज कराने में जूटे रहे।परिजन स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए बाद में उसे अस्पताल लाया गया। जहां सर्पदन्स से बच्चे की मौत की पुष्टि चिकित्सक ने कर दी। मौत की जानकारी पर आसपास के लोग भी काफी दुखी है। सोनू श्रीवास्तव, सुरेश साह, अमित सिंह सहित कई लोगो ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग