पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के थाना परिसर शिव मंदिर के पास शुक्रवार की रात पटाखा दुकान पर पटाखा खरीदने के दौरान रूपये के लेन देन में ग्राहक द्वारा पटाखा दुकानदार को जमकर मारपीट कर सर फोड़ गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है घायल दुकानदार को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मशरक तख्त गांव निवासी विक्रमा साह का 26 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद के रूप में हुई। घटना में घायल दुकानदार ने बताया कि वह पटाखा बेच रहा था कि उसी के गांव का युवक जबरदस्ती पटाखा ले रूपये देने में आनाकानी करने लगा और मारपीट कर सर फोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग