राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बीडीओ राकेश रौशन एवं थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने शनिवार को गंडक नदी के किनारे स्थित पृथ्वीपुर, सलेमपुर, सोनवर्षा, बसहिया, सारंगपुर डाकबंगला, कोंध मथुराधाम घाट सहित विभिन्न छठ घाटो का निरीक्षण किया। बीडीओ राकेश रौशन ने निरीक्षण के दौरान बताया कि प्रखंड में लगातार चार बार आयी बाढ़ के कारण विभिन्न छठ घाटो की सूरतेहाल बदल गयी है। उन्होंने बताया कि खतरनाक घाटो को चिन्हित कर उसके बगल में छठ घाटो की वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी में स्थानीय प्रशासन जुटा है। उन्होंने बसहिया छठ घाट का निरीक्षण कर बताया कि घाट पर नदी की गहराई आठ फीट से ऊपर है इस कारण बगल में वैकल्पिक घाट की व्यवस्था की जा रही है वही सभी घाटों की बैरिकेडिंग की जायेगी। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सजग है। वहीं थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि छठ व्रत के दौरान गंडक नदी में निजी नावों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर नावों से सभी घाटों की सतत निगरानी की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग