राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव के निवासी क्यामुद्दीन अंसारी ने दूसरी शादी का विरोध करने पर अपनी पत्नी, दो अबोध पुत्री और सास को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल वजीफन बीबी, खूशबू खातून, तमन्ना खातून व सोगरा खातून का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. शाहीद अली ने घायलों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर चोंटे आयी है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले क्यामुद्दीन अंसारी की पत्नी वजीफन बीबी अपने दोनों अबोध पुत्री खूशबू खातून व तमन्ना खातून के साथ मांझी थाना क्षेत्र के महुंई गांव स्थित मायके गई हुई थी। क्यामुद्दीन अंसारी की दूसरी शादी करने की सूचना पर वजीफन बीबी अपनी मां सोगरा खातून और दोनों बच्चियों को लेकर चनचौरा स्थित ससुराल आ गयी। जहां इनकी पिटाई कर दी गई है। रसूलपुर पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र में इस घटना की निन्दा हो रही है। लोगों ने आरोपित को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग