राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के हरनारायण छपरा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए दो लाख रुपये से अधिक के जेवर वस्त्र व कीमती बर्तन लेकर फरार हो गये। चोरी की घटना को अंजाम देने के क्रम में चोरों ने कमरों में सो रहे घरवालों के बाहर से दरवाजा बंद कर दिया ताकि कमरों से कोई बाहर नही निकल सके। गृहस्वामी अदालत यादव ने बताया कि रात्रि में परिवार के लगभग एक दर्जन सदस्य खाना अपने अपने कमरे अथवा बरामदे में सो रहे थे। शनिवार की सुबह लगभग चार बजे पड़ोसियों द्वारा परम्परागत सूप बजाने की आवाज सुनकर जब नींद खुली तो देखा कि सभी कमरा बाहर से बंद है। बाद में दरवाजा खोलने के लिए परिजन एक दूसरे को आवाज लगाकर पुकारने लगे। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग दौडपर पहुंचे तथा झिटकिनी के ऊपर रस्सी आदि से बांधे गए रस्सी को काटकर दरवाजा खोला गया तथा सबको उनके कमरों से बाहर निकाला गया। दरवाजा खुलते ही सभी लोग टूटे बक्से व बिखरे सामान देखकर भौंचक रह गए। कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की पड़ताल करने के बाद पता चला कि घर में रखे गए सात सूटकेस व बक्सा ग़ायब है। कमरे में रखे गए बड़े बॉक्स को तोड़ कर चोरों ने कीमती आभूषण आदि चोरी कर लिया है। शनिवार की सुबह गृहस्वामी ने घटना की सूचना मांझी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मामले की छानबीन में जुट गए। धान के खेत मे चोरों द्वारा सभी सुटकेश व बॉक्स को तोड़कर कीमती सामान व जेवरात लेकर बॉक्स को फेंक दिया गया था। खेत में धान काटने गयी महिला मजदूरों की नजर खेत में टूटे बॉक्स के पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से स्क्वायड डॉग बुलाने की मांग की थानाध्यक्ष ने उनकी मांग को जायज बताकर जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक स्क्वायड डॉग नही पहुंच सका था जबकि लोग उसकी प्रतीक्षा में बैठे हुए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग