राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा वीडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सारण जिला के सभी एसडीओ, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को लोक अस्था का महापर्व छठ को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश पूर्व में दिया गया था साथ ही सभी थानाध्यक्षों को सभी पंचायतों की पूजा समितियों एवं जन-प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति और सद्भाव के वातावरण में पर्व को संपन्न कराने का भी निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में छठ घाटों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था के साथ-साथ गोताखोर, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ टीम आदि की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है ताकि नदी, तालाबों की किनारें आयोजित होने वाला छठ महापर्व को संपन्न कराया जा सके।
जिलाधिकारी के द्वारा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि सभी छठ घाटों का चाहें वे नदियों के किनारे अवस्थित हैं या तालाब/पोखर के पास, घूम-घूम कर स्वयं निरीक्षण कर लें और संतुष्ट हो लें कि कौन से घाट छठ करने योग्य हैं। वैसे घाट जहाँ फिसलन अधिक है या किसी दूसरे कारण से योग्य नही है, उन्हें खतरनाक घोषित करें तथा इसकी सूचना तत्काल वहाँ के स्थानीय लोगों को माइकिंग करा कर बता दें एवं इस घाट पर खतरनाक घाट का फ्लैक्सी लगवा दें।
जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं भी लगातार कई दिनों से छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। कल दिनांक 08 नवम्बर को अपराह्न के समय जिलधिकारी के द्वारा एकमा नगर पंचायत के छठ घाटों का जायजा लिया गया। इस दौरान एकमा के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार कर्तव्य स्थल से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित पाये गये। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण पूछने के साथ एक दिन का वेतन स्थगित रखने का आर्देश दिया गया साथ ही छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी को अपने कत्र्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाये जाने पर होगी कड़ी अनुशसनिक कारर्वाई की भी चेतावनी दी गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग