राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना प्रांगण में नगरा अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा एवं खैरा थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम के द्वारा छठ पूजा एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें दोनों पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाइए तथा पटाखे छोड़ते समय बच्चों पर ज्यादा ख्याल रखिए आपसी सौहार्द एवं शांति का महापर्व है इसे मिलजुल कर मनाइए वही दोनों पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि छठ के तुरंत बाद हम लोग के क्षेत्र में पंचायत चुनाव भी है इसे भी आप लोग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग कीजिए। उक्त अवसर पर अरुणोदय कुमार पांडेय, शत्रुघन भक्त, मोनू कुमार, रोहित कुमार, धर्मेंद्र महतो, मोहम्मद कैफ, जावेद, नागेश्वर सिंह अन्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग