राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। चार दिवसीय छठ महापर्व के अनुष्ठान को लेकर दूसरे दिन जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक धर्मवीर सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के साथ कई छठ घाटों का निरीक्षण किया साथ ही सहायक निदेशक ने बीडीओ को गंडक नदी किनारे बनाये गये खतरनाक छठ घाटों पर बैरिकेटिंग कराने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओ ने बताया कि प्रथम अरग के दिन छठ घाटों पर छठ व्रतियों के साथ बच्चों की भी काफी भीड़-भाड़ रहने के आशंका के कारण नदी या पोखर पर बने खतरनाक छठ घाटों पर बैरिकेटिंग करने के साथ-साथ घाटों पर पंचायत स्तरीय गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम नगरा बाजार के समीप गंडक नदी के किनारे बने दो छठ घाटों का अवलोकन किया उसके बाद कटेसर, आर्वा पोखरा के साथ ही कादीपुर, खैरा के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास मित्र, कार्यपालक सहायक मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग